Events and Activities Details
Event image

International Human Rights


Posted on 10/12/2022

आज राजकीय कन्या महाविद्यालय कालांवाली में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डा. बलवीर चन्द कम्बोज द्वारा की गई तथा प्रोफेसर राम लाल बलजोत की इतिहास विषय परिषद के संयोजन से अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार का कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर पंजाबी विभागाध्यक्ष प्रो० जसपाल सिंह मुख्य अतिथि तथा अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो० जितेन्द्र वशिष्ठ अतिथि बनायें गये। इस अवसर पर प्रो. हरजीत कौर सादर आमंत्रित थी। मंच का संचालन करते हुवे प्रोफेसर राम लाल बलजोत ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 2022 का विषय सभी के लिए गौरव, स्वंतत्र न्याय की प्राप्ति के लिए संघर्ष करना है। पूरे विश्व मे मानवतावाद समानता, स्वतंत्रता, नैतिकता, आत्म-सम्मानता, सत्य- अहिंसा, विश्व बन्धुत्व की भावना का विकास करना है तथा पूरे विश्व शिक्षा, स्वास्थ्य तथा वैज्ञानिक दृटिकोण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बलवीर चन्द कम्बोज द्वारा छात्राओ को संबोधन करते हुवे बताया कि छात्राओ को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालना करना चाहिए। आज जो हमे मानवाधिकार प्राप्त है उसके लिए एक लम्बा संघर्ष किया गया था। छात्राओ का प्रमुख कत्तव्यों एक अच्छा इंसान बनाना होना चाहिए एक अच्छा नागरिक ही देश का विकास में अपनी भूमिका निभा सकता है। इस अवसर पर प्रो. जसपाल सिंह द्वारा इतिहास विषय परिषद के कार्यों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर राम लाल बलजोत द्वारा सभी इतिहास विषय परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी गई।